इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस
Image Credit: Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बकेवर थाना इलाके के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव से एक किमी दूर कानपुर से इटावा मार्ग पर एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हुई।