चीन में बढ़े कोरोना मामले, लॉकडाउन लागू और लगे यात्रा प्रतिबंध
Image Credit: Economic Times
चीन में 20 से अधिक प्रांतों में यात्रा प्रतिबंध और लॉकडाउन लगा। चीनी स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में बीते 24 घंटों में 2,591 नए संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए, चीनी अधिकारियों ने कई प्रांतों और शहरों में यात्रा प्रतिबंध और तालाबंदी लागू की। जिलिन, हेबेई, ग्वांगडोंग और शंघाई सहित 20 से अधिक प्रांतों और शहरों में स्थिति काफी खराब है।