अंडमान-निकोबार में महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही भूकंप की तीव्रता
Image Credit: Shortpedia
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है कि पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह करीब 5:30 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र द्वीप से 165 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।