बुलंदशहर में डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, 5 घरों और 8 दुकानों में लगी आग, करोड़ों रुपये की सम्पत्ति जलकर राख
Image Credit: Twitter
यूपी के बुलंदशहर के लाल तालाब मार्केट में बीती रात डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार ट्रक पलटा। इस दौरान करीब 5 घरों और 8 दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में करोड़ों रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हुई। स्थानीय व्यापारी लंबे समय से सड़क से डिवाइडर हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन नगर पालिका ने डिवाइडर को नहीं हटाया। हादसे की वजह की भी जांच हो रही है।