टीवी एक्टर अनुपम श्याम ICU में भर्ती, आमिर खान-सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार
Image Credit: Shortpedia
62 वर्षीय टीवी एक्टर अनुपम श्याम को मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अनुपम बीते नौ महीने से डायलिसिस पर थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी है। वहीं कई यूजर्स उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए।