श्रीलंका में जमा होंगे दुनियाभर से जुड़वां बच्चे, बनेगा रिकॉर्ड
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका में अगले साल जनवरी में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल, Sri Lanka Twins Organization का इरादा है कि देश में ज्यादा जुडवां लोगों को एक साथ लाया जाए। कार्यक्रम श्रीलंका के सुगाथादासा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें श्रीलंका के 28,000 जुड़वां भाई-बहनों के अलावा दुनियाभर से जुड़वां बच्चे एकत्र होंगे। Sri Lanka Twins Organization ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को भी इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।