बडगाम में बादल फटने से मां समेत दो बच्चों की मौत
Image Credit: One India
बडगाम में बीती शाम बादल फटने से एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला और उसके दो बच्चों की मौत हुई। सभी बरेली के हैं। तीनों भट्ठे पर काम कर रहे थे तभी बादल फट गया। इसमें मलबे में दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हुई। भट्ठे पर काम करने वाले लोगों ने मलबे से इन तीनों को निकाला लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।