तपोवन सुरंग में मिले 2 और शव, 58 हुई मृतक, 146 अभी-भी लापता
Image Credit: Shortpedia
तपोवन सुरंग से दो और शव मिले। अब कुल मृतकों की संख्या 58 हुई। लापता 206 लोगों में से अभी भी 146 लापता है। सुरंग से अब तक 11 शव निकाले गए। वहीं परियोजना के बैराज की ओर मलबा जमा है जिसमें शवों के दबे होने की आशंका है। दूसरी तरफ उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्लेशियरों पर नजर रखने के लिए अलग विभाग बनाया जाएगा।