हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले के बाद यूएई की सरकार ने देश में निजी ड्रोन पर लगाया प्रतिबंध
Image Credit: Shortpedia
अबू धाबी में हूती विद्रोहियों की तरफ से किए गए ड्रोन हमले के बाद यूएई की सरकार ने देश में निजी ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया। इस हमले में दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी से देश में निजी लोगों के ड्रोन और हल्के खेल विमानों उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया जारी किया।