यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े विमान को फिर से ठीक करने के लिए मांगी मदद
Image Credit: Business Insider
यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों की चपेट में आकर कीव के होस्टोमेल एयरपोर्ट पर खड़ा दुनिया का एकमात्र एंटोनोव एएन-225 विमान क्षतिग्रस्त हो गया। विमान निर्माता एंटोनोव अब विमान को ठीक करने के लिए सार्वजनिक मदद मांग रहे हैं। सीईओ सर्गेई बायचकोव ने विमान को ठीक करने के लिए एंटोनोव के फेसबुक पेज पर, आर्थिक योगदान मांगा। उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर विमान को ठीक करना चाहते हैं।