यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण
Image Credit: Newsbyte
पिछले पांच हफ्तों से रूसी आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना माल्यार ने शनिवार को कहा कि उनकी सेना ने राजधानी कीव के पूरे क्षेत्र का नियंत्रण वापस ले लिया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि इरपिन, बुका, गोस्टोमेल समेत पूरे कीव क्षेत्र को आक्रमणकारियों से आजाद करवा लिया गया है। ये तीनों शहर कीव से उत्तर-पश्चिम में स्थित है और यहां हमलों से भारी तबाही हुई है।