रूसी गोलाबारी में यूक्रेन के बैले स्टार एर्टोम दत्शिन की मौत
Image Credit: US Time Today
रूस और यूक्रेन के बीच जंग में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच रूसी गोलाबारी में घायल हुए यूक्रेन के बैले स्टार एर्टोम दत्शिन की मौत हो गई है। वह 43 वर्ष के थे। शुक्रवार को कीव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके अलावा हालिया सामने आया था कि यूक्रेन की अभिनेत्री Oksana Shvets का कीव में एक रूसी हमले के दौरान निधन हो गया है।