डोनाबास में यूक्रेनी सैनिकों ने की जबरदस्त गोलाबारी, अब तक 13,800 रूसी सैनिकों की मौत का दावा
Image Credit: AP
रूस-यूक्रेन जंग 21वें दिन भी जारी है। इस दौरान दावा किया गया है कि युद्ध में 13,800 रूसी सैनिकों की मौत हुई। 430 टैंक और 1,375 सैन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। 43 एंटी एयरक्राफ्ट वारफेयर सिस्टम भी युद्ध में नष्ट हुए। 84 एयरक्राफ्ट और 108 हेलीकॉप्टर तबाह हुए। ये दावे यूक्रेन की तरफ से किए गए हैं। रूस की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।