कोरोना जागरूकता मिशन पर अंपायर अनिल चौधरी, गांव वालों का हुक्का पीना बंद
Image Credit: Shortpedia
अंपायर अनिल चौधरी ने सोचा सालों बाद गांव आये तो कुछ और दिन ठहर कर वापस जाएंगे लेकिन इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा हो गयी। बस तभी से गांव में रुके हैं। अनिल कहते हैं कि नियम के पक्के हैं इसलिए जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होता तब तक यहां से निकलने की सोचेंगे भी नहीं। गांव में रहकर अंपायर अनिल लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं।