संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: म्यांमार में नागरिक संघर्ष से 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित
Image Credit: Tasnim news
संयुक्त राष्ट्र मानवीय राहत एजेंसी ने कहा कि म्यांमार में नागरिक संघर्ष से 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए। आधे से अधिक लोगों ने पिछले साल सैन्य नियंत्रण के बाद घर छोड़े। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश में पहले से ही गंभीर स्थित है जो सैन्य सरकार और उसके विरोधियों के बीच जारी संघर्ष तथा आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से खराब हो रही है।