पुणे में निर्माणाधीन इमारत ढही, पांच लोगों की मौत
Image Credit: ANI
पुणे के यरवदा शास्त्री नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढही। हादसे में पांच लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। काम करने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं ढेर को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।