यूपीएससी ने निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की
Image Credit: shortpedia
संघ लोक सेवा आयोग ने निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों को संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चुना है। चुने गए लोगों में 3 संयुक्त सचिव, 19 निदेशक और 9 उप सचिव के पद के लिए चयनित हुए हैं। कार्मिक विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सही लोगों को सही जगह पर लाने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है।