संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को दिया आब्जर्वर का दर्जा, ट्वीट करके दी जानकारी
Image Credit: shortpedia
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) को आब्जर्वर का दर्जा दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। तिरुमूर्ति ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को आब्जर्वर का दर्जा देने का आज संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आइएसए की चौथी आम सभा इससे पहले अक्टूबर में आयोजित की गई थी।