भाषाओं के लुप्त होने को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी
Image Credit: Shortpedia
विश्वभर में बोली जाने वाली लगभग 7000 स्थानीय भाषाओं के विलुप्त होने को लेकर संयुक्त राष्ट्र के भाषा विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि स्थानीय भाषाओं में प्रति 10 में से चार भाषाएं लुप्त होने के कगार पर हैं। इसके लिए उन्होंने वैश्विक स्तर के भाषाई भेदभाव को जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही उनका कहना है कि राष्ट्र निर्माण में भाषाओं के सार्थक विकास को नजरअंदाज भी किया गया है।