अज्ञात बदमाशों ने राज्यपाल के नाम से बनाई फर्जी ईमेल आईडी
Image Credit: Divya Himachal
तमिलनाडु राजभवन ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के नाम से फर्जी ईमेल अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सामग्री भेजने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बदमाशों ने राज्यपाल के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी। तमिलनाडु राजभवन ने इस मामले की पुलिस में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।