बाबा साहेब आंबेडकर के मुंबई स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़
Image Credit: Shortpedia
भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के मुंबई के दादर स्थित घर-राजगृह में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया, 'दो लोगों ने घर में लगीं शीशे की खिड़कियों पर पत्थर मारे और सीसीटीवी कैमरे और गमलों को तोड़ दिया।' महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की बात कही है।