दीपावली पर यूपी में बिकेंगे केवल ग्रीन पटाखे, अन्य पटाखों की बिक्री एवम् इस्तेमाल पर रोक
Image Credit: news9live
यूपी में दीपावली पर इस बार केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। अन्य सभी किस्म के पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित होगी। गृह विभाग ने पटाखों की बिक्री को लेकर गाइडलाइन जारी की और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए। निर्धारित समय-सीमा के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री व उपयोग की अनुमति देने का निर्णय हुआ।