उपहार अग्निकांड: सुशील और गोपाल अंसल को 7 साल की कैद, दोनों पर 2.25 करोड़ का जुर्माना लगा
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली की एक अदालत ने उपहार अग्निकांड केस में सबूतों से छेड़छाड़ मामले में फैसला सुनाते हुए अंसल भाइयों को बड़ा झटका दिया। अदालत ने सुशील और गोपाल अंसल को 7 साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर 2.25 करोड़ का जुर्माना लगाया। पटियाला हाउस अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी को बताया गया कि सुशील अंसल और गोपाल अंसल से सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती है।