सवर्ण आयोग मामला: हिमाचल विधानसभा के बाहर पथराव
Image Credit: Shortpedia
हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर धर्मशाला में शीत सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर तपोवन से करीब एक किलोमीटर पीछे जोरावर स्टेडियम में जमकर बवाल हो रहा है। विधानसभा परिसर का घेराव करने की कोशिश की गई है, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और तपोवन विधानसभा परिसर के बाहर पहुंच गए हैं। डीजीपी और डीसी की गाड़ियों का भी घेराव कर लिया गया है।