ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी की फ़िल्म 'वर्जिन भानुप्रिया'
Image Credit: Shortpedia
अब उर्वशी रौतेला की फ़िल्म वर्जिन भानुप्रिया भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने को तैयार है। फ़िल्म के निर्माता महेंद्र धारीवाल के अनुसार, 'मौजूदा हालात को देखते हुए थिएटर्स खुलने को लेकर कुछ तय नहीं है। इसलिए हमने सीधे ओटीटी पर जाने का फैसला किया है, क्योंकि हमारी फ़िल्म तैयार है। भानुप्रिया एक कॉलेज जाने वाली भारतीय रूढिंवादी लड़की की कहानी है, जो किसी के साथ रिलेशनशिप में जाना चाहती है।'