दोषपूर्ण मास्क भेजने पर अमेरिका ने चीनी कंपनी पर लगाया जुर्माना
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में दोषपूर्ण मास्क भेजने पर चीनी कंपनी किंग ईयर पर अमेरिकी न्याय विभाग ने जुर्माना लगाया है। कंपनी को अमेरिका के संघीय FDCA के तहत तीन मामलों के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है। कंपनी पर प्रत्येक मामलों में अधिकतम 500,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। चीन की कंपनी पर घटिया मास्कों का निर्माण कर और एन-95 के मानकों को पूरा करने का दावा करने का आरोप है।