नार्वे में यूएस आर्मी का विमान क्रैश, चार सैनिकों की मौत
Image Credit: business recorder
नार्वे में नाटो के सैन्याभ्यास के दौरान एक विमान क्रैश हुआ। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने जानकारी दी। ये सैनिक नाटो के एक संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल थे। हम मारे गए सैनिकों के परिवारों और साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हादसे का शिकार हुआ यह विमान अमेरिकी नौसेना का वी-22बी ऑस्प्रे था।