15 से 18 साल के किशोरों को आज से लगेगा टीका, सरकार ने अलग केंद्र बनाने के दिए निर्देश
Image Credit: Shortpedia
15 से 18 साल के किशोरों को आज से टीका लगेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों से वैक्सीन मिक्सिंग से बचने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा। सात लाख से ज्यादा किशोरों ने पंजीकरण कराया। इस आयुवर्ग के लिए सिर्फ भारत बायोटेक की कोवाक्सीन को मंजूरी मिली है। कंपनी ने दावा किया था कि बच्चों पर उसकी वैक्सीन वयस्कों की तुलना में ज्यादा प्रभावी पाई गई है।