आइंस्टीन को चुनौती देने वाले महान भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन
Image Credit: Shortpedia
बिहार के पटना निवासी महान भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज गुरुवार को निधन हो गया। 74 वर्षीय गणितज्ञ पिछले 40 साल से सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित थे। वशिष्ठ नारायण सिंह को आइंस्टीन के सापेक्षकता सिद्धांत को चुनौती देने के लिए जाना जाता है। इन्होंने 1969 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी पूरी की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।