तेलंगाना में ग्रामीणों ने गांव में 10 दिनों का लॉकडाउन लगाया, केरल हाईकोर्ट ने दी ऑनलाइन शादी की अनुमति
Image Credit: Shortpedia
तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिला जिले के गुडेम गांव के लोगों ने गांव में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाया। फैसला तब लिया गया जब पता चला कि खाड़ी का एक व्यक्ति गांव लौटा है और वह कोरोना पॉजिटिव है। तमिलनाडु में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी। वहीं, ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केरल हाईकोर्ट ने ऑनलाइन विवाह की अनुमति दी।