विनीत जोशी सीबीएसई के नए अध्यक्ष नियुक्त, ली मनोज आहूजा की जगह
Image Credit: DNA India
सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव विनीत जोशी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी इस पद पर 1990 बैच के ओडिशा कैडर के सिविल सेवक रहे मनोज आहूजा की जगह लेंगे। सूचना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने ये जानकारी दी। विनीत जोशी मणिपुर 1992 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के निकाय सदस्य भी हैं।