यूपी समेत कई राज्यों में बिना दिशा-निर्देश दी जा रहीं विटामिन और जिंक की गोलियां
Image Credit: economic times
जिन दवाओं का कोरोना के खिलाफ कोई काम नहीं है उनकी भी खपत धड़ल्ले से हो रही है। राज्य सरकार होम आइसोलेशन में मरीज को मल्टीविटामिन और जिंक जैसी दवाएं रोजाना खाने की सलाह दे रही है, तो कहीं अस्पतालों में रिकवर मरीजों को विटामिन की दवाओं से प्रिस्क्रिप्शन भर दिया जा रहा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी ऐसे प्रिस्क्रिप्शन काफी तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।