यूपी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान जारी, आज ही घोषित होंगे परिणाम
Image Credit: Amar Ujala
यूपी में आज 11 बजे से 3 बजे तक ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यूपी की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। शुक्रवार को 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज ही परिणाम घोषित किया जाएगा। 825 क्षेत्र पंचायत में हो रहे चुनाव में से भाजपा ने करीब 795 क्षेत्र पंचायतों में अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए।