लश्करगाह में भीषण जंग जारी, तालिबान के 77 आतंकी ढेर
Image Credit: Shortpedia
पिछले 24 घंटों में अफगानिस्तानी वायुसेना ने हवाई हमलों में तालिबान सैन्य आयोग के तीन प्रमुख समेत 77 तालिबान आतंकी मारे। हवाई हमलों में पिछले एक दिन में 22 अन्य आतंकी घायल हुए। लश्करगाह में तालिबान सैन्य आयोग के 3 प्रमुखों का मारा जाना बड़ी कामयाबी है। मारे गए आतंकियों में बाहर के लोग भी शामिल हैं। कल भी हेलमंद प्रांत में आतंकियों के खिलाफ अफगान सैन्य अभियान जारी रहा।