यूज कंडोम की फैक्ट्री में हो रही थी धुलाई, 3.50 लाख यूज कंडोम जब्त
Image Credit: Shortpedia
वियतनाम में पुलिस ने एक फैक्ट्री से बोरे में भरे बड़ी मात्रा में यूज किए हुए कंडोम पकड़े हैं। ये सभी कंडोम धोकर रखे हुए थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब साढ़े तीन लाख इस्तेमाल किए हुए कंडोम पकड़े हैं। इनको पानी में धोकर नए कंडोम के रूप में बेचा जाना था। कंडोम से भरे इन बैग का वजन ही करीब 360 किलोग्राम है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है।