अफगानिस्तान में हम 100 फ़ीसदी हारे युद्ध, नहीं कर सके तालिबान का सफाया- जेसन लाइली
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के मरीन रेडर नामक विशेष बल का हिस्सा रहे जेसन लाइली ने युद्ध को लेकर अफसोस जताया। बकौल रेडर, हम 100 फीसदी ये युद्ध हार गए। मकसद तालिबान का सफाया था और वो हमने हासिल ही नहीं किया। 41 वर्षीय लाइली ने इराक व अफगानिस्तान में कई अभियानों में भाग भी लिया है। वहीं तालिबान और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों के हमले झेल रहे अफगानिस्तान में हालात जल्दी संभलते नहीं दिख रहे हैं।