पुणे में साप्ताहिक लॉकडाउन जारी, ओडिशा के शहरी इलाकों में सोमवार सुबह पांच तक लगा लॉकडाउन
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के पुणे में साप्ताहिक लॉकडाउन जारी है। पुणे में सिर्फ मेडिकल की दुकानों को खोलने की आजादी है और इसके अलावा बाकी सारी दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि शुक्रवार को पुणे में नौ हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और 137 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। ओडिशा के शहरी इलाकों में सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया गया।