बर्फीली हवाओं से कांपा पश्चिमी यूपी, 3.8 डिग्री के साथ आगरा सबसे ठंडा
Image Credit: Shortpedia
पश्चिमी यूपी गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में आ गया है। कुछ इलाकों में तो रविवार को पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आगरा 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। शनिवार को दर्ज किए गए 11.6 डिग्री पारे की तुलना में इसमें 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी है।