अमेरिका बोला- अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों की वापसी रोकेंगे, अफगान सेना को देंगे मदद
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में तीन साल तक अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले जनरल मिलर अपने देश पहुंच गए हैं। यहां उनका पेंटागन में रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने स्वागत करते हुए कहा कि अफगान मिशन अभी खत्म नहीं हुआ। अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों की वापसी रोकेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना की वापसी अगस्त तक जरूर हो जाएगी, उसके बाद भी अफगान सेना को बराबर मदद दी जाती रहेगी।