13.9 करोड़ से अधिक भारतीय महिलाएं और लड़कियां अपना रहीं गर्भनिरोधक के आधुनिक तरीके : रिपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
'एफपी2020' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 13.9 करोड़ से अधिक महिलाएं और लड़कियां अब गर्भनिरोधक के आधुनिक तरीके अपनाती हैं। इससे पिछले एक वर्ष में 5.45 करोड़ से अधिक अनपेक्षित गर्भधारण रोके गए। कम आय वाले 13 देशों में आधुनिक गर्भनिरोधक उपयोगकर्ताओं की संख्या 2012 के बाद से दोगुनी हुई। पिछले साल 12.1 करोड़ से अधिक अनपेक्षित गर्भधारण, 2.1 करोड़ असुरक्षित गर्भपात और 1,25,000 गर्भवती महिलाओं की मौत रुकी।