अंटार्कटिका में टूटा दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड
Image Credit: Twitter
हिमखंड लगभग 170 किलोमीटर लंबा और 25 किलोमीटर चौड़ा है। जलवायु परिवर्तन के कारण अंटार्कटिका की बर्फ की चादर भी गर्म हो रही है। बर्फ इस कारण तेजी से पिघल रही है। बता दें इस हिमखंड का आकार स्पेनिश द्वीप मालोर्का के जितना है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि आइसबर्ग ए-76 अंटार्कटिका में रोने आइस शेल्फ के पश्चिमी हिस्से से टूटा और अब वेडेल सागर पर तैर रहा है।