दुनिया के सबसे उम्रदराज पांडा शिनशिंग ने मनाया अपना जन्मदिन
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को चीन के छोंगछिंग चिड़ियाघर में एक अलग नजारा देखने को मिला। दरसल हुआ ये कि चीन में शुक्रवार को विश्व के सबसे उम्रदराज पांडा शिनशिंग का 37वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। पांडा शिनशिंग का जन्म 1982 में हुआ था। उम्र के इस पड़ाव में भी शिनशिंग का स्वास्थ्य बेहतर स्थिति में है। इस समय पंडा की उम्र मानव जाति के 100 वर्ष से अधिक के बराबर है।