हिमाचल प्रदेश में है दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, उम्र है 130 साल
Image Credit: Shortpedia
हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला मिली। 1890 में जन्मीं मंशा देवी की उम्र आधार कार्ड के मुताबिक, 130 साल है। अगर उनकी उम्र सही निकली तो वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा हो सकता है। बता दें 1997 में 122 साल की उम्र में गुजरीं रूस की जीन केलिमेंट दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, फिलहाल 118 वर्षीय जापान की केन तनाका सबसे बुजुर्ग जीवित महिला हैं।