योगी सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, परिजनों को 40 लाख रुपये का मुआवजा
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के व्यापारी की गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की संस्तुति करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार ने कहा कि जब तक CBI मामले की जांच को अपने हाथ में नहीं ले लेती तबतक जांच कानपुर में स्थानांतरित की जाएगी जहां विशेष जांच दल मामले की जांच करेगा।