ग्रैमी अवॉर्ड्स में किसान आंदोलन के समर्थन वाला मास्क लगाकर पहुंचीं युट्यूबर लिली सिंह
Image Credit: Instagram
यूट्यूबर लिली सिंह ग्रैमी अवॉर्ड्स में किसानों के समर्थन वाला फेस मास्क पहनकर पहुंचीं। मास्क पर लिखा था, 'मैं किसानों के साथ हूं।' लिली ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रेड कार्पेट तस्वीरों को मीडिया में ज्यादा कवरेज मिलती है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे मालूम है कि रेड कार्पेट/अवॉर्ड शो की तस्वीरों को सबसे ज्यादा कवरेज मिलती है, तो ये लीजिए।'