देश में 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी जायडस कैडिला वैक्सीन
Image Credit: Economic Times
देश में जल्द जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन लॉन्च होने जा रही है। नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पाल ने बताया कि जायडस कैडिला की वैक्सीन लोगों को एक एप्लीकेटर के जरिये लगाई जाएगी। यह वैक्सीन दुनिया की पहली प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है। यह एप्लीकेटर भारत में पहली बार उपयोग में लाया जाएगा। इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को भारत के औषधि महानियंत्रक ने कुछ दिन पहले मंजूरी दी।