बीटिंग रिट्रीट समारोह में आज आसमान में दिखेंगे 1,000 स्वदेशी ड्रोन, भारत बना ऐसा करने वाला चौथा देश
Image Credit: India Today
आज बीटिंग रिट्रीट समारोह होगा। इस दौरान आसमान में 1,000 स्वदेशी ड्रोन दिखेंगे। चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बना। विजय चौक पर ये नजारा देखने को मिलेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 10 मिनट के इस ड्रोन शो का आयोजन स्टार्टअप बोटलैब डायनेमिक्स द्वारा किया जा रहा है। ये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित है।