यौन शोषण से भ्रष्टाचार तक, केंद्र सरकार ने जबरन रिटायर किए 12 अफसर
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार और गलत व्यवहार के आरोपों के चलते इनकम टैक्स के 12 अफसरों को बर्खास्त किया। इनमें ज्वाइंट कमिश्नर रैंक का अफसर भी है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स, 1972 के फंडामेंटल रूल 56 के तहत इन अफसरों को जबरन सेवानिवृत्त किया गया। इन अफसरों पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार, अवैध और बेहिसाब संपत्ति के अलावा यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप थे।