भ्रष्टाचार के आरोप में यूपी में वाणिज्यकर विभाग के 14 अधिकारी सस्पेंड
Image Credit: ndtv
यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में वाणिज्यकर विभाग के 14 अधिकारियों को सस्पेंड किया। इनमें एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 व ग्रेड-2 के अलावा 4 ज्वॉइंट कमिश्नर, 4 असिस्टेंट कमिश्नर और 4 वाणिज्यकर अधिकारी शामिल हैं। मुरादाबाद की विभिन्न इकाईयों में तैनात इन सभी अधिकारियों पर अनियमितता और कर चोरी को प्रोत्साहित करने का आरोप है। इन सस्पेंड अधिकारियों के कारण विभाग को 26,34,826 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।