15 नए चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ, पायलट ने जताई फेरबदल पर खुशी
Image Credit: Newsbyte
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में 15 नए चेहरों को शामिल किया गया है और आज राजभवन में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने शपथ ली। शपथ लेने वालों में 11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्यमंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट की नाराजगी दूर करने और जातीय समीकरणों को साधने के लिए कैबिनेट में ये फेरबदल की गई है। पायलट के पांच विश्वस्तों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है और उन्होंने इस फेरबदल पर खुशी जताई है।